DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गोंडवाना समाज महासभा के तत्तावधान में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

बालोद। मध्य प्रदेश में गोंडवाना महासभा का कार्यक्रम 18 सितंबर बुधवार को रखा गया था। जिसमें बालोद जिले से डौंडीलोहारा के राजा साहब कुंवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के सिवनी जिला में सरेखा कला उगली में आयोजित किया गया था। जहां पर गोंडवाना समाज महासभा मध्य प्रदेश सर्किल कमेटी उगली और ग्राम कमेटी सुरेखा कला के तत्वावधान में अमर शहीद गोंड राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम में शामिल होकर डौंडी लोहारा के युवराज राजा लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने समाज के लोगों को संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज के अमर शहीदों को पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।

अमर शहीद गोंड महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का 167वा बलिदान दिवस यहां पर मनाया गया। जिस मौके पर दोनों के मूर्ति अनावरण हुए। इस कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा, ग्राम भ्रमण, देवी देवताओं का पूजन हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत और मूर्ति अनावरण और उद्बोधन कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान अन्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रजनीश हरवंश सिंह, विधायक बरघाट कमल मार्शकोले पूर्व विधायक शशि ठाकुर एवम अनेक जनप्रतिनिधि तथा अन्य प्रदेश के राज घराने के राजासाहब लोगो की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page