DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रेमी जोड़े ने की जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या, हुई पहचान, 4 दिन से लापता थी लड़की

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र में रानीमाई मंदिर जाने वाले मार्ग पर तालगांव और रानीमाई मंदिर क्षेत्र के बीच मंगलवार को पेड़ पर प्रेमी जोड़े की लाश मिली थी। बालोद पुलिस दिनभर इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटना स्थल पर एक मोबाइल भी बरामद हुआ था। सभी पहलुओं के जांच के बाद पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। लड़की पड़ोस के ग्राम नारागांव थाना गुरुर की धनेश्वरी यादव पिता हेमन यादव उम्र ,18 साल निकली। तो युवक की पहचान धर्मेंद्र कुमार धुर्वे उर्फ अज्जू पिता स्व. मन्नूलाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम धुर्वाटोला थाना दल्लीराजहरा के रूप में हुई है। दोनों के बीच कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तो वही लड़की चार दिन से लापता थी। एसडीओपी देवांश राठौर के निर्देशन में बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे सहित पूरी टीम द्वारा मौके पर पहुंच छानबीन की गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कल सुबह ग्रामीणों ने धरमपुरा गांव के जंगल में एक युवक और युवती की लाश को पेड़ से लटके देखा था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. उक्त प्रेमी जोड़े का शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। लड़की शुक्रवार से लापता थी। लाश सड़ने के कारण काफी बदबू आ रही थी।

You cannot copy content of this page