DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य ललिता पीमन साहू के जन्मदिन पर लोगों ने दी शुभकामनाएं

बालोद/ गुरुर। 15 सितंबर को गुरुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ललिता पीमन साहू का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थक सहित शुभचिंतकों ने उन्हें फोन पर और प्रत्यक्ष भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके भरदा स्थित निवास में बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। बता दे की लगातार जन समस्या के निराकरण को लेकर सजग रहने वाली और जनता के बीच लोकप्रिय नेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली ललिता पीमन साहू अपने सरल सहज और मिलनसार स्वभाव से जानी जाती है। उन्होंने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के लिए कई विकास कार्य किए हैं। वनांचल के उद्धार में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का आभार जताया।

You cannot copy content of this page