DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर निषाद की पहल लाई रंग: जुनवानी के ग्रामीणों को बड़ी राहत, हुआ शासकीय राशन वितरण केंद्र का उद्घाटन

बालोद।गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी की पहल पर ग्राम पंचायत दनिया आश्रित ग्राम जुनवानी के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली जुनवानी में नए शासकीय राशन वितरण केंद्र का उद्घाटन किया गया।*

विधायक ने कहा कि ग्राम वासियों के परेशानी को दूर करना ही पहली प्राथमिकता है। मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए हम हर तरह से कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम जुनवानी में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

दनिया के आश्रित ग्राम जुनवानी के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन लेने 6 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था यहां लगभग 200 हितग्राही परिवार है उन्हें बहुत परेशानी हो रही थी बारिश में यह समस्या और बढ़ जाती थी ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, मानसिंह सार्वा , डोमन देशमुख सरपंच, तरुण पारकर , गोलू महाराज , सागर साहू , हेमंत पटेल , रूपचंद जैन सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page