DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न मुद्दों को लेकर गुंडरदेही में हुई शिक्षा विभाग की बैठक , शिक्षकों को दिए गए निर्देश

बालोद। 13 सितंबर 2024 को बीआरसी कार्यालय समग्र शिक्षा गुंदरदेही में ब्लाक अंतर्गत के सभी शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक , इंस्पायर अवार्ड के नोडल शिक्षकों एवं संकुल समन्वयको का आवश्यक बैठक रखा गया था। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी पी सी मरकले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,एन के यादव* , सहायक जिला परियोजना अधिकारी डी पी कोसरे,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर बीआरसी किशोर साहू बीआरपी परमेश्वर साहू एवं सभी संकुलों के संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
1️⃣बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा मध्यान भोजन का ऑनलाइन एंट्री करने के संबंध में सख़्त निर्देश दिए गए की कोई भी शाला लापरवाही ना करें समय पर ऑनलाइन एंट्री कर ही लें एवं मध्याह्न भोजन का संचालन स्व सहायता समूह के द्वारा ही कराएं।
2️⃣जाति प्रमाण पत्र के लक्ष्य ,उपलब्धि एवं वंचित बच्चों पर चर्चा किया गया एवं सभी प्रधान पाठकों को जाति प्रमाण पत्र समय अवधि में दस्तावेजी करने के निर्देश दिए ।
3️⃣नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के संबंध में जानकारी दी की शत प्रतिशत सभी प्राथमिक विद्यालयों के पांचवी कक्षा के बच्चों का प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन अनिवार्य किया जाए।
4️⃣इंस्पायर अवार्ड की भी जानकारी ली गई एवं जिन स्कूलों में पंजीयन की संख्या कम है उन्हें पंजीयन बढ़ाने का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री मर्कले जी के द्वारा भी जाति निवासी प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में चर्चा किया गया।
1️⃣ जर्जर भवन के संबंध में जोर देकर कहा गया कि यदि जर्जर है कोई भवन तो बच्चों को वहां न बिठाएं
वहा वैकल्पिक व्यवस्था करें|
डीईओ साहब के द्वारा सभी प्रधान पाठकों को सटीक जानकारी देने के लिए कहा गया है किसी भी जानकारी को यदि मांगा जाता है तो, तत्काल जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
▶️तत्पश्चात उल्लास के संबंध में चर्चा किया गया कि जितने भी सर्वेयर हैं उनको और अधिक संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया। शाला संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार शासन के नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप नियमानुसार करने हेतु निर्देशित किया गया। किचन गार्डन, ऑनलाइन अवकाश के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

You cannot copy content of this page