DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बस्तर ब्लॉक के कर्मचारियों ने निकाली मशाल रैली, सौंपा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन

बड़ी संख्या में विभिन्न कर्मचारी संगठन के प्रमुख हुए सम्मिलित
छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर चार सूत्रीय मांगो को लेकर बुधवार को बस्तर अनुभाग मुख्यालय में फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में प्रमुख मांग

  • रायपुर। केंद्र के सामान महंगाई भत्ता एवं देय तिथि से लंबित डीए एरियर्स, चार स्तरीय वेतनमान ,- केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता!,- 240 दिन के स्थान पर 300 दिन अर्जित अवकाश नगदीकरण! की प्रमुख मांगों को लेकर बस्तर अनुविभाग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं साथियों के द्वारा बस्तर अनुविभाग मुख्यालय में मशाल रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुपस्थिति में बस्तर तहसीलदार श्रीमती जाली जेम्स को ज्ञापन सौंपा।
  • इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों को बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी भी की ज्ञात हो कि वर्तमान सरकार ने अपनी घोषणा पत्र में प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को लंबित डीए एरियर्स की राशि उनके जीपीएफ खाते में जमा करने सहित प्रमुख मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी, किंतु आठ माह से अधिक का समय बीत गया है । इसके बाद भी प्रदेश के कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही है।
    इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक शैलेन्द्र तिवारी, सचिव योगेश हरदाहे, चंद्रभान मिश्रा, चैतेंद्र पाणिग्राही, भागचंद कश्यप, संजय तिवारी, प्रकाश साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर, विजय ध्रुव, लखन कश्यप, धर्मेंद्र अग्रवानी, सुश्री हाजरा खान, जी आर ठाकुर, प्रेमनाथ कश्यप, देवेंद्र सोनी, गोवर्धन बघेल, लक्ष्मीनाथ कश्यप, राम प्रसाद नागेश, कृष्ण कुमार हुमने, शिव परिहार, धनेश्वर कश्यप, हेमराज बघेल, देवेंद्र ठाकुर, डीके टंडन, अस्तु राम यादव, शंभू राम यादव, लक्ष्मण बघेल, विनय मिंज, देव कुमार नाग, टीकम साहू, योगेश कुमार बघेल, चिंतामणि बघेल, संतोष अग्रवानी, देव कुमार नाग, प्रदीप विश्वास, डमरू दास पंत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page