DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आर्यन सिन्हा का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

बालोद। ग्राम परसोदा निवासी आर्यन कुमार सिन्हा का
कक्षा 6वीं के लिए नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। माता शारदा सिन्हा व पिता अश्वनी कुमार सिन्हा (शिक्षक) ने बताया कि आर्यन कुमार शासकिय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र है, शुरू से ही एक मेधावी छात्र है, वह पढ़ाई- लिखाई, खेल-कूद व संस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेता, जिसमें हमेशा प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करता रहा है। नवोदय विद्यालय में चयन होने पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सिन्हा समाज डा. बिसम्भर सिंह सिन्हा, रामनारायण सिन्हा, दीपक यादव, शीतल सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, कोस्तुभ साहू, शिक्षकगण, रिश्तेदार व ग्रामीणजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जल भविष्य कि कामना की है।

You cannot copy content of this page