DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ‘‘आवास मित्र या समर्पित मानव संसाधन’’ हेतु आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर निर्धारित

बालोद।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में वृहद आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करने हेतुु आवास मित्र या समर्पित मानव संसाधन’’ के चयन हेतु 20 सितम्बर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर योजना के क्रियान्वयन, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामाग्री की उपलब्धता में सहयोग की दृष्टि से 150 हितग्राहियों के लिए क्लस्टर में 01 ‘‘आवास मित्र या समर्पित मानव संसाधन’’ का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किये जाएंगे। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। योजनांतर्गत ‘‘आवास मित्र या समर्पित मानव संसाधन’’ के चयन हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन किया जा सकता है। इसके अलावा विस्तृत जानकारी जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

You cannot copy content of this page