DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक बार फिर बाड़ बनी बाधा लमती की आवागमन पर

डौण्डी लोहारा / ब्लॉक के थाना मंगचुवा के अंतरगत लमती मे एक बार फिर से प्रभावित हुआ आवागमन। कल से हो रही तेज बारिश के कारण लमती के खरखरा नदी काफी उफन पर चल रहा है । जिससे गॉव के लोगो को आने जाने मे दिक्कत हो रही है।

लमती -तुऐगोन्दी के बच्चे बाहर भंवरमरा ,डौण्डी लोहारा मे पढ़ने के लिए जाते है। वे नदी मे बहुत अधिक बाड़ के कारण स्कूल कॉलेज नही जा पारहे है। गॉव के कुछ माताएं तीजा गए हैं वे अपना गॉव वापस आकर देखा तो नदी में काफी बाड़ होने के कारण वापस जाने को मजबूर है। आगे बारिश थमने का नाम नही ले रहा है । बाड़ को देखते हुए मंगचुवा थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों के द्वारा बाड़ वाले रास्ते में लकड़ी डाल दिया गया है।जिससे कोई इस पार से उस पार बाड़ को पार करने की मुसीबत मोल न लें,और लोगो को अगाह किया गया है कि किसी को पार ना करने दिया जाए।जिससे किसी प्रकार की जान माल की नुकसान न हो।

You cannot copy content of this page