छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक बने शैलेंद्र तिवारी



रायपुर । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर विकासखंड संयोजक प्रदीप मिस्त्री के स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति होने के उपरांत फेडरेशन के विकासखंड स्तरीय गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन करने एवं प्रांतीय निर्देशों को गति प्रदान करने हेतु फेडरेशन के जिला संयोजक द्वारा विकासखंड बस्तर के संयोजक पद पर शैलेंद्र तिवारी को नियुक्ति प्रदान किया गया है। विकासखंड संयोजक के पद पर नियुक्ति से विकासखंड के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। विकासखंड बस्तर के फेडरेशन से संबद्ध समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई प्रेषित किया है।

You cannot copy content of this page