DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर सहित पंडालों में विराजे गणपति, देखिए शिकारीपारा में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा की गई स्थापना का दृश्य,14 सितंबर को होगा महाभंडारा

बालोद।गणेश चतुर्थी पर शनिवार को घर और प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना हुई। सुबह से बाजार में भगवान श्री गणेश जी की स्थापना करने के लिए आवश्यक खरीदी के लिए लोगों की भीड़ रही। वहीं शाम तक बाजार में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीदकर मुहूर्त अनुसार स्थापना के लिए ले जाई जा रही थी। इसी क्रम में बालोद के शिकारीपारा में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की गई। शाम को शुभ मुहूर्त में स्थापना के साथ आरती पूजन किया गया। जिसमें वार्ड की नागरिक रजनी वैष्णव, सहित दामिनी मंडावी ने विशेष पूजन किया। इस दौरान सनी ढीमर , रिपु निर्मलकर, भूपेश चुरेंद्र ,आदि धुर्वे,तुषार ढीमर,जग्गू ढीमर,दिनेश ठाकुर,हनी गंगराले, दीपेश ठाकुर, पंकज ठाकुर, मोनेश राजपूत, टीकम राजपूत, मयंक, धनंजय ढीमर, डोमेन ठाकुर, उत्तम यादव, आर्यन, इंद्र कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे। शनिवार को शुभ मुहूर्त भगवान गणेश की स्थापना हुई। मुहूर्त अनुसार भगवान गणेश की स्थापना करने से व्यापार, व्यवसाय, मशीनरी, अग्नि संयत्र में लाभ होता है। ज्योतिषयों की माने तो भगवान गणेशजी का जन्म भद्रा में हुआ था, इसलिए चोघडिय़ा मुहूर्त चूकने पर भी स्थापना कर सकते है। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ दर्शन के लिए होने लगी थी। वहीं दोपहर के बाद मंदिरों में पूजन कर आरती की गई। शिकारीपारा में उक्त सार्वजनिक उत्सव समिति के तत्वाधान में 14 सितंबर को विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है।

You cannot copy content of this page