विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने अजय साहू



बालोद। जिला अधिवक्ता संघ बालोद के अध्यक्ष अजय साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू द्वारा विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। मनोनयन पश्चात अधिवक्ता अजय साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य जन जन तक कानून की जानकारी पहुंचाना व सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर एक समृद्ध समाज की दिशा में काम करेंगे। मनोनयन पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व मित्रो ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page