DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक दिवस पर गुरुर के शिक्षकों ने पेश की मानवता की मिशाल, गंभीर बीमारी से जूझ रही छात्रा के इलाज के लिए दी गई 56000 की राशि

गुरुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर संकुल केंद्र कन्या गुरुर विकासखंड गुरूर अंतर्गत शाला स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुरूर ,पूर्व माध्यमिक शाला कन्या गुरूर ,प्राथमिक शाला गुरूर , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तार्री , शासकीय प्राथमिक शाला तार्री , प्राथमिक शाला खैरवाहीं, प्राथमिक शाला बोरतरा के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा कुमारी हेमपुष्पा यादव कक्षा ग्यारहवीं स्वामी आत्मानंद विश्वविद्यालय गुरुर की मेधावी छात्रा जो गंभीर बीमारी हाइपर कार्डियेनिज्म स्क्लेरोडरमा एनीमिया आदि रोग से पीड़ित है। जिसके इलाज के लिए उनके पिता श्री डेमन लाल यादव को सहयोग राशि 56203 रु प्रदान किया गया। सहयोग राशि प्रदान करने वाले शिक्षक गण श्री बीपी यादव संकुल प्राचार्य, श्री जनक लाल साहू संकुल समन्वयक,श्री नीरज पटेल,श्री रवि ठाकुर, श्रीमती मनटोरा ठाकुर, प्रेमलता खोबरागड़े, प्रवीण उईके ,रेवाराम साहू, वैशाली साहू , पुनेश्वर साहू , चांदनी वर्मा ,हेमपुष्पा सिन्हा ,मीना साहू, अर्शिया खान, तेजराम साहू, लक्ष्मण उमरी ,टीके साहू, सी साहू ,बीएल सिन्हा ,प्रीति मैडम, द्रोपदी साहू ,देवेंद्र कुमार साहू ,लक्ष्मी यादव ,खिलेश्वरी ठाकुर ,यशोदा पटेल ,उमेश साहू थनेश्वरी, रामचरण ठाकुर ,प्रमिला साहू, शशि अग्रवार, पीके , खेलन दास मारकंडे ,वंदना साहू ,उर्मिला साहू, मन्नू यादव आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page