DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शराब के नशे में लहराते हुए ये शख्स चला रहा था कार, यातायात पुलिस बालोद ने की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 10000 का जुर्माना

बालोद। यातायात पुलिस बालोद द्वारा लापरवाही पूर्वक कार चलाने वाले चालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 3 सितंबर को एक व्यक्ति सूरज कुमार उम्र40 वर्ष संबलपुर में लापरवाही पूर्वक कार चला रहा था। जिस पर यातायात की टीम ने चालानी कार्रवाई की थी।

चालानी कार्रवाई के दौरान एर्टिगा कार के चालक को रोककर ब्रिथ एनालिजर से चेक करने पर पॉजिटिव यानी शराब के नशे में पाया गया। जिसके बाद जिला चिकित्सालय में उसका डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया । 4 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उस पर मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत ₹10000 का जुर्माना लगाया। उक्त कार चालक देवरी से लोहारा की ओर जा रहा था। शराब के नशे में कार को लहराते हुए चला रहा था। जिस पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही की थी।

You cannot copy content of this page