DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आवास के लिए हितग्राही करे आवेदन: संजय बैस

बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार आवासहीन और कच्चे मकान को प्रधान मंत्री आवास के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर रही है पात्र एवम जरूरत मंद ग्रामीण आवास के लिए ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन दे और अपना नाम जुड़ाए जिससे आने वाले आवास सूची में नाम हो। उक्त बातें जनपद सदस्य संजय बैस ने कही कोई जरूरतमंद इस योजना से ना छूटे। क्योंकि विष्णुदेव सरकार संकल्प बद्ध है हर गरीब का पक्का मकान का निर्माण हो इसलिए ग्राम सभा के माध्यम से पुनः नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है। सरकार का उद्देश्य पूरा करने के लिए हर जनप्रतिनिधि को समाने आकर जरूरत मंद लोगो को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करे। संजय बैस ने कहा की जिस ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन हो गया होगा तो ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन करे। आपका आवेदन ग्राम पंचायत कार्यवाही करके संबंधित विभाग को भेज कर आवास सूची में नाम जोड़ा जाएगा। ये अवसर है जरूरत मंद लोगो का सुविधा का लाभ उठाने के लिए ।जब तक किसी भी कच्चे मकान या एक कमरा या दो कमरा जो जर्जर हो चुका होगा जनप्रतिनिधि चाहकर भी सहयोग नही कर पाते। सरकार फिर से नाम जुड़वाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन कर रही है। नाम जुड़ने से ये बात तय हो जाएगा आज नहीं तो कल आवास जरूर आयेगा।

You cannot copy content of this page