DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा नेता कृष्णकांत पवार के जन्मदिन पर उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब, बेनर-होर्डिंग से भर दिए शहर, जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हजारों समर्थक

बालोद। बालोद में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने 35 से अधिक केक काटकर बधाई दी तो दूसरी ओर पूरा शहर होर्डिंग और बैनरों से पटा रहा। पवार के समर्थकों ने कोने-कोने में खोज-खोज कर होर्डिंग और बेनर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बालोद जिला बनने के बाद यह पहला अवसर रहा जब किसी नेता का जन्मदिन इतने धूमधाम से शहर में मनाया गया।


डौंडीलोहारा से पहुंचे भाजपा युवा नेता लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि श्री पवार ने अपने जीवन का अहम हिस्सा बालोद और यहां की जनता की सेवा में बिताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए भाऊ ने निश्वार्थ भाव से गरीब, युवा, किसान, महिला समेत हर वर्ग के लोगों की सेवा की। उन्हें सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलवाया। यही वजह है कि वे जिले में बेहद लोकप्रिय हैं।


वहीं भाजपा नेता कृष्णकांत पवार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, बीते कुछ वर्ष उनके लिए बेहद कठिन रहा। वे कठिनाइयों के बेहद बुरे दौर से गुजरे, लेकिन इस दौर में कार्यकर्ताओं ने उनका सदैव हाथ थामे रखा। उनका मनोबल कभी कम होने नहीं दिया। इसलिए वे भाजपा के कार्यकर्ता और शुभचिंतकों के शुक्रगुजार हैं। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, अरुण उपाध्याय, जयेश ठाकुर, संजय सोनी, हिरेन्द्र गायकवाड़, प्रकाश साहू, निखिल शर्मा, सुमेन्द्र देशमुख, ढाल सिंग सहित जिले भर के हजारों समर्थक शामिल हुए।

You cannot copy content of this page