डौंडी। आदिवासी अंचल डौंडी के ग्राम पंचायत पटेली के अंतर्गत संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में संयुक्त रूप से पोषण माह मनाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में पोला त्यौहार सोमवार के दिन सभी आंगबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका/ 3 से 5 वर्ष के सभी बच्चे एवं बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित हुए।
और कार्यकर्ताओ-सहायिकाओं ने स्थानीय तरह के तरह के व्यंजन बनाकर पूर्ण सजावट के साथ प्रदर्शित करते हुए उनके गुणों के बारे में बताया।

बच्चो को सुपोषित करने इस माह 1 से 30 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोंगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। माताओं को साफ सफाई एवं विटामिन युक्त खान पान पर विशेष ध्यान देने की बात बताई गई।
उपस्थित सरपँच एवं मितानिन राधा रावटे ने कहा बच्चो को बरसात के दिनों में दूषित पानी न पीने दें, गीले कपड़े न पहनाए एवं हमेशा गरम खाना दें। हाँथ को साबुन से नियमित धुलाएँ।
आज के इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर हीरो साहू,कार्यकर्ता-
कमलेश्वरी अनुपी उमेश्वरी सहायिका भारती सौहद्रा,भीमेश्वरी, रूखमणी, जयंती ठाकुर,नीलम साहू, ममता यादव,ऋतु,सरपँच राधा रावटे एवं स्थानीय समुह स्व सहायता समूह,मितानिन एवं समस्त महिला पंच एवं बच्चे उपस्थित थे।
