DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

*बालोद के मोहम्मद अबरार सिद्दीकी बने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला सदस्यता अभियान प्रभारी

बालोद। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के निर्देशानुसार एवम मोर्चा प्रभारी श्री डाक्टर सलीम राज जी एवम सहप्रभारी श्री आरिफ खान जी की सहमति से संगठन महापर्व सदस्यता महाअभियान 2024 के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने जिला प्रभारियों की घोषणा की है जिसमें बालोद के मोहम्मद अबरार सिद्दीकी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला का जिला प्रभारी नियुक्त किया है

भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितम्बर से शुरु हो गया है

मोहम्म्द अबरार सिद्दीकी ने जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा प्रदेश संगठन,जिला भाजपा संगठन, मोर्चा के प्रभारी, सहप्रभारी ,अध्यक्ष, वरिष्ट नेतागणों का आभार व्यक्त किया है

उन्होंने कहा कि मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला में हम अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग बड़ी संख्या में सदस्य बनाएंगे

इस नियुक्ती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के पूर्व जिलाअध्यक्ष पी आई अब्दुल लतीफ, पूर्व ज़िला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सिराज खान, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष मोंटी छतवाल जी, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रमजान खान, पूर्व ज़िला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जमीर अहमद, अरमान अंसारी, खुर्शीद सिद्दीकी ,शेख शाहिद सहित कार्यकर्तागणों ने बधाई दी है

You cannot copy content of this page