DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालोद जिला का वर्चस्व रहा कायम

रायपुर । राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में एक दिवसीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग संघ के द्वारा किया गया । जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिये। बालोद जिला ब्रदर्स कॉम्बेट क्लब के खिलाड़ी ने हिस्सा लेकर जिला और अपने नगर का नाम गौरान्वित किया। इस प्रतियोगिता में निहाल साहू ने 44 किलोग्राम में फाइट करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालोद जिला का नेतृत्व कोच आकाश यादव किया गया जिसके सानिध्य में जिला को विशेष उपलब्धि प्राप्त हुआ। यह खेल का आयोजन राजधानी रायपुर में खेल दिवस के दिन क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर में हुआ।
इस जीत पर बालोद नगर के द्वारा बधाई प्रेषित किया गया

You cannot copy content of this page