बालोद। 6 सितंबर शुक्रवार को सुबह 12 बजे से पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक का आयोजन पेंशनर भवन शिकारीपारा बालोद में किया गया है l उक्त बैठक में प्रांतीय स्तर से प्राप्त विभिन्न जानकारी दी जाएगी ।साथ ही लंबित 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता पर भी चर्चा की जाएगी । अध्यक्ष डॉ. आर. एम. चावड़ा ने समस्त पेंशनर साथियों से निवेदन किया है कि उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान करें। l
