DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यूथ कांग्रेस ने मसाल जुलूस निकालकर किया सरकार के खिलाफ विरोध, मामला विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेसियों की गिरफ्तारी का

बालोद। सरकार की नाकामी एवं पुलिस की विफलताओं से हुए बलोदाबाजार हिंसा कांड में कांग्रेस के युवा विधायक श्री देवेंद्र यादव , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा , अजीत कोशले , युवा कांग्रेस के साथी गण तथा सतनामी समाज के साथियों को गिरफ्तार किए जाने एवं भिलाई में युवा कांग्रेस के साथियों के ऊपर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेश अनुसार युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े एवं विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू के मार्गदर्शन में ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहनीश पारकर के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह मांग की है कि अमर गुफा में जैतखंब को नुकसान पहुचाने वाले असली अपराधियों को गिरफ्तार करें, खानापूर्ति के लिए निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्यवाही ना करें.


मशाल रैली में शहर अध्यक्ष साजन पटेल, जिला महासचिव अंचल प्रकाश साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, ब्लाक उपाध्यक्ष रोशन सोनवानी, प्रवीण साहू, सुनील मंडावी, फरहान खान, शावेज खान, प्रांशु कत्याल, जीत साहू एवं शहर और बालोद ब्लाक के कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page