Mon. Sep 16th, 2024

सदस्यता अभियान 2024 की तैयारी को लेकर शक्ति केंद्र कन्नेवाड़ा और करहीभदर का संयुक्त बैठक सम्पन्न

बालोद। जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू एवं मंडल अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम साहू के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल द्वारा सदस्यता अभियान 2024 अभियान की तैयारी को लेकर ग्रामीण मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र करहिभदर एवं कन्नेवाड़ा में बैठक आहूत कर विस्तृत जानकारी दी गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र बैठक प्रभारी एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि पार्टी की आत्मा उसके सदस्य कार्यकर्ता ही होते है। जितना अधिक संख्या में हम पार्टी में आमजनों को जोड़ेंगे उतना ही पार्टी मजबूत होगा। प्रत्येक बूथों में कम से कम 200 सदस्य बनाने है। साथ ही पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने हेतु 50 से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की बात की गई.
उन्होंने बैठक में सुझाव दिया कि प्रत्येक बूथों में जाति समीकरण एवं जिन बूथों में जिस सामाजिकों की संख्या कम है उन्हें अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सक्ति केंद्र कन्नेवाड़ा बैठक प्रभारी दिनेश सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक हाल में सभी बूथों में 2 सितंबर से अनिवार्य रूप से सदस्यता अभियान सभी कार्यकर्ता को करनी है। बैठक को मंडल उपाध्यक्ष देवधर साहू करहि भदर सरपंच लीलाराम डड़सेना पूर्व सरपंच कमला देवी भूतड़ा गणेश साहू शक्ति केंद्र संयोजक भानु साहू द्वारा भी संबोधित किया गया। सदस्यता अभियान 2 सितंबर सक प्रारंभ होकर 1 माह तक चलेगी इसके लिए सरल एप्प, नमो एप्प क्यू आर कोड या अपने मोबाइल से 8800002024 no पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण कर सकते है। उक्त बैठक में बुधरु राम साहू, भानुप्रताप हिरवानी, समारू राम ठाकुर श्रवण देवांगन , तोषण साहू, सुरेश गोयल, मनोज साहू , मुकेश साहू, सुखराम देवांगन, किशोर संघारे, भूपेंद्र साहू, भुनेश्वर बरसेल, प्रदीप साहू, उधोराम सिन्हा, यशवंत सिन्हा, नीरज गांधी,भवर लाल भूतड़ा, राजू सेमरा,भीखम साहू, तुलाराम साहू, रोहित साहू, किशोर संघारे, कोमल साहू , दीपक तारम आदि की उपस्थिति रही।

Related Post

You cannot copy content of this page