DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के व्यापारियों ने रेलवे में सुविधा बढ़ाने सांसद को सौपा मांग पत्र

बालोद । बालोद पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग से स्थानीय विश्राम गृह में मुलाकात कर बालोद रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार हेतु एक माँग पत्र सौंपा है माँग पत्र के संदर्भ में व्यापारी संघ के सचिव तरुण बड़तीया ने बताया कि दल्ली राजहरा से दुर्ग तक दोहरी रेल लाइन का निर्माण अतिआवश्यक है आवागमन की सुविधा में यह कार्य वरदान साबित होगा बालोद रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन के तहत अनेक सुविधाओ का विस्तार हो रहा है जो आने वाले समय मे बालोद रेलवे स्टेशन को सुंदरता प्रदान करेगा वहीं दल्ली राजहरा में यात्री ट्रेनों के डिब्बो की धुलाई हेतु वाशिंग यार्ड बनाने की मांग की गई है माँग पत्र देने वालो में व्यापारी संघ के अध्यक्ष हसमुख टुवानी अजय ओतवानी शरद अग्रवाल विक्रम ललवानी लालचंद नूनीवाल भरत गांधी सुनील मालेकर बसन्त कौशिक दीपक साहू धालसिंह कौशिक दीपक चेनानी नंदलाल बजाज राजू गुप्ता ताहिर ताज गोलू गुप्ता अजय कारदा हरिशंकर चेनानी आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page