मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम की अगुवाई में डौंडी क्षेत्र के आदिवासी समाज के विशिष्ट लोगो ने की मुलाकात



समाज के लोगो ने अपने क्षेत्र एवं राजनीति, और होने वाली गोंड समाज की महासभा कार्यक्रम एवं विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

बालोद/रायपुर। छ ग प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को डोण्डी लोहारा के कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम अपने आदिवासी समाज के विशिष्ट जनों को मुलाकात करवाया। इस अवसर पर प्रत्येक लोगो ने अपनी अपनी बात रखी। जिसमे क्षेत्र, समाज , और राजनीति से जुड़ी समस्याओं से रूबरू करवाये, एवं शासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बात रखे और समझाए। आप को बता दे मुख्यमंत्री साय ने सभी जनों की बातो को सुना और हर समास्याओं का निराकरण करने का आश्वासन भी दिया है।मुलाकात के अवसर पर डोण्डी क्षेत्र की ग्राम पुसावड की नेशनल कराते चैंपियनशिप खेली राधिका हिडीको,जो आज आर्थिक रूप से पूर्णतः असक्षम है ,उन्होंने बताया कि अपने जीविका के लिये वनांचल क्षेत्र की बच्चों को कराते का निःशुल्क प्रशिक्षण दे रही है। लेकिन आने वाले महीनों में उन्हें दूसरे स्टेट खेलने के लिये जाकर अपने प्रदेश का नाम का रोशन करना है, जिसके तैयारी के लिये वह वर्तमान में पूरी तरह असक्षम है। उनके घर मे कमाने वाला सिर्फ वह खुद है, पिता शारीरिक रूप से अस्वस्थ है इसलिये घर का पूरा जिम्मा उन्ही के ऊपर है। जिला कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन आश्वासन नही मिला एक प्रशस्ति पत्र थमा दिया गया। कु. राधिका ने सीएम को बताया कि उन्हें शासन प्रशासन से आर्थिक मदद मिल जाता तो वे अपने परिवार एवं आगे खेल के लिये पूर्णतः सक्षम हो पाती। उनकी बातों को सुनकर त्वरित कार्यवाही के लिये मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने अपने सहयोगियों के साथ नगर में आने वाले दशहरा को शासन से जोड़ने की बात मुख्यमंत्री से की। जिसमे वे तत्काल हामी भरी, डोण्डी लोहारा का दशहरा पूरे क्षेत्र में राज दशहरा के नाम से मशहूर है, ये राजपरिवार के पूरे सदस्यों ने सदियों से चली आ रही परम्परा को जीवंत रखा है। जिसको पूरे सम्मान के साथ 15 से 20 ग्रामो के लोग यहां राज परिवार के साथ दशहरा मानते है। जिससे एकता का भाव को दर्शाता है। कुँवर टेकाम ने वर्तमान में हुए नगर पंचायत टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की। क्योकी उक्त टेंडर पूर्व निरस्त हो चुका था। लेकिन कांग्रेस कार्यकाल में पदस्थ पदाधिकारियों द्वारा आज भी मिली जुली प्रक्रियाओं को जीवंत रखने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं, और यहां पर भी दोहरी प्रकिया कर उसको पुनः बहाल करवाया जो कि सही नही था।
वर्तमान में नव पदस्थ सीएमओ की कार्यशैली को अनिभिज्ञता को दर्शाता है, उक्त टेंडर को दो दिन में ही पिछले तारीख में जारी कर वर्तमान प्रकिया कर 3 दिन में ही एक ही को कार्य देना संदेह पैदा करता है। कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह ने कहा कि तीन बार के विधानसभा के कांग्रेस विधायक जिन्होंने पद भार ग्रहण कर जनता के विश्वास को सिर्फ कागजों तक सीमित रखा है कांग्रेस जब सत्ता में थी , यब से क्षेत्र का विकास कार्य थम सा गया है। आज भी वनांचल क्षेत्र के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिये आज जनता की हर समस्याओं के निराकरण के लिये सदैव त्तपर रहते है , वे समय समय पर जनता से रूबरू होकर मिलते रहते है, चाहे वह कोई भी समाज का हो, ग्रामीण क्षेत्र के लोगो से उनका विशेष लगाव है। क्योकी आज भी बालोद जिले में डोण्डी लोहारा क्षेत्रो में सड़कों का जाल तो बिछा है लेकिन डामर की जगह तारकोल है, सड़के उखड़ गई है, केंद्र की योजना छ ग शासन से मिलने वाली सुविधाओं से आज भी वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पर जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनी है तब से हर जनताओ के मन मे एक विश्वास की किरण जगा है।इसलिये अपने क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व लाल महेंद्र सिंह टेकाम एवं विधायक रहे स्व निलिमा टेकाम की किये गए विकास कार्यो की गाथा और जनताओ के बीच उनका रहे मिलनसार व्यवहार को आज भी ग्रामीण क्षेत्र की जनता याद करते है। उन्ही विश्वास की झलक उन जन सेवक के रूप में अपने बीच कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को पाकर सारी समस्याओं से अवगत कराते रहते है। जिससे कुँवर टेकाम की लोकप्रियता देखते ही बनती है।

You cannot copy content of this page