DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल शक्ति केन्द्र भेंगारी में हुई विशेष कार्यशाला

बालोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद अंतर्गत शक्ति केन्द्र भेंगारी विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा कि हमें संगठन के द्वारा दिए गये लक्ष्यो के अनुसार सभी बूथों के कम से कम 200 सदस्य बनाने है। विगत चुनाव में जिस बूथों में हमारी स्थिति कमजोर थी उन बूथों को विशेष ध्यान देते हुए सदस्य संख्या बढ़ाना है। सदस्यता अभियान के शक्तिकेन्द्र भाजयुमो महामंत्री कुलदीप यादव संयोजक श्याम सुंदर साहू ने कहा कि सदस्यता अभियान पांच सितंबर से सभी बूथों में सभी मंडलों में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा सभी को अपने लक्ष्य पूरा कर सक्रिय सदस्य बनने की अपील किया।

उक्त बैठक को जनपद सदस्य पूनम साहूभी संबोधित किया। सदस्यता अभियान में 18 से या इससे अधिक उम्र के सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इसके लिए सरल एप नमो एप, क्यू र कोड, या अपने मोबाइल से 8800002024 नंबर पर मिस काल कर सभी प्रक्रिया पूरी करके सदस्य बन सकते है। कार्यक्रम उपस्थित थे सुरेश साहू मोतीलाल सेन राम भगत विजय कुमार देवानंद साहू सोहनलाल मनहर बृजलाल निषाद संतोष साहू रामविलास साहू परसराम साहू सिद्धार्थ साहू आदि लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page