उल्लेखनीय कार्यों के लिए सांकरा की सरपंच वारूणी देशमुख का हुआ सम्मान



बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम सांकरा ज पंचायत के सरपंच वारुणी शिवेंद्र देशमुख का उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान हुआ। उन्हें जिला पंचायत सीईओ संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। जहां पर सरपंच एवं पंचायत पदाधिकारी उन्मुखीकरण और सम्मान कार्यक्रम आयोजित था। इस मौके पर जनपद सीईओ पीतांबर यादव सहित सभी सरपंचों ने भी उन्हें बधाई दी।

जनपद सीईओ ने भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही सभी सरपंचों को इसी तरह कार्य करते हुए ग्राम विकास में योगदान देने की अपील की।

You cannot copy content of this page