DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओवरटेक के चक्कर में बस में सवार चार यात्री और कंडक्टर हुए घायल, पुरूर पुलिस ने दर्ज किया मामला

गुरुर। बुधवार को बालोद जिले के एनएच-30 मार्ग पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया , जिसमें ट्रक और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों को चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया ।दरअसल, यह घटना पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 धमतरी-जगदलपुर मार्ग के पास मरकाटोला घाट में हुई। जानकारी के अनुसार ओवरस्पीड बस ने ओवरटेक करते समय ट्रक को बगल से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार चार यात्री बुरी तरह घायल हो गए। कांकेर कंपनी की बस धमतरी से जगदलपुर की ओर जा रही थी और ट्रक भी उसी दिशा में जा रहा था। मरकाटोला घाट के पास ओवरटेक करने के प्रयास में बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक से टक्‍कर के बाद बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, घायल यात्रियों को तत्काल चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया। मौके पर पहुंच पुरूर पुलिस ने कार्रवाई की। हादसे की जांच की जा रही है।

बस चालक के खिलाफ पुरूर पुलिस ने दर्ज किया मामला

इधर घटना के बाद पुरूर पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक
शेक चान बासा उम्र 48 वर्ष ग्राम रायचोटी जिला कड़पा आंध्रप्रदेश का निवासी ने बताया ड्रायवरी का काम करता हुं। दिनांक 27.08.2024 को रायपुर से मै अपने ट्रक क्रमांक एपी 21 टीजेड 5579 मे कलर पाउडर भरकर दिनांक 28.08.2024 को रात्रि करीबन 1.00 बजे रायपुर से नालागुंडा आंध्रप्रदेश जाने के लिये निकला था। करीबन सुबह 10 बजे एनएच 30 मार्ग ग्राम मरकाटोला घाटी मे पहुंचा था उसी समय पीछे से आ रही कांकेर रोडवेज बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0972 का चालक अपने वाहन बस को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हूए मेरे वाहन ट्रक क्रमांक एपी 21 टीजेड 5579 को पीछे से जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट करने से मेरे ट्रक का पीछे भाग क्षतिग्रस्त हो गया। मै अपने ट्रक से उतरकर देखा तो बस में सवार दो महिला व दो पुरूष व बस का कंडक्टर को चोट आया था। जिसे राहगीरों द्वारा उपचार हेतु प्रायवेट वाहन से चारामा अस्पताल ले गये। मै बस चालक से नाम पता पूछा तो अपना नाम जनक राम निषाद पिता भोज राम निषाद निवासी ग्राम आरी डोंगरगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का निवासी होना बताया। इसी वाहन बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0972 के चालक द्वारा मेरे वाहन ट्रक क्रमांक एपी 21 टीजेड 5579 केा पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मेरे वाहन ट्रक का पीछे भाग क्षतिग्रस्त हो गया है व बस मे सवार दो महिला व दो पुरूष व बस का कंडक्टर को चोटे आयी है।

You cannot copy content of this page