DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोसरिया मरार पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ 29 अगस्त को लेगे शपथ

दुर्ग। जिला कोसरिया मरार पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारि जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल एवं समाज के उपस्थिती में मंगल भवन बजार चौक धमधा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया है। जिसमें समाज के अनेकों लोग शामिल होंगे साथ ही 17 नवंबर को आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन दुर्ग जिले के धमधा ब्लाक में होना प्रस्तावित है तदनुसार उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी पर चर्चा प्रकोष्ठ सक्रियता एवं समाज की रूपरेखा विशेष बिंदु पर चर्चा करेंगे। उक्त मिटिंग को लेकर समाज के युवाओं में काफी अलग उत्साह बना हुआ है , दुर्ग जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल ने इस शपथग्रहण समारोह में समाज के युवा एवं महिलाओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। यह जानकारी जिला प्रचार सचिव मनोज कुमार पटेल ने दी।

You cannot copy content of this page