Mon. Sep 16th, 2024

सदस्यता अभियान की कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अकबर तिगाला सहित उनके साथी

बालोद1। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर संयुक्त मोर्चा का विशाल कार्यशाला रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बालोद ज़िला अध्यक्ष अकबर तिगाला व उनकी टीम उपस्थित हुई। इस दौरान प्रदेश स्तर के नेताओं ने आए हुए सभी लोगों को सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा विश्व में एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसके 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर संगठन की कार्य योजना के अनुसार कार्यक्रम होते हैं और उसका परिणाम आज यह है कि हम पूरी दुनिया में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप खड़े हैं। मोर्चा के सभी अध्यक्षों ने अपना लक्ष्य निर्धारित किया है। बीच में कोरोना के कारण और चुनावों के कारण यह हमारा अभियान अब फिर शुरू हो रहा है। पुनः हमको सदस्य बनना है और बनाना भी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि हम सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के रूप में मनाते हैं। राजनीतिक दल के रूप में हम काम करते हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपना जो वृत्त रखा है, उसमें लक्ष्य का विषय भी रखा। हम ऐसी कार्य योजना बनाने जा रहे हैं। श्री देव ने कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्ष इस विषय को दो-तीन दिन के अंदर अपनी कार्य योजना का पूरा खाका तैयार कर लें क्योंकि 2 तारीख को प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के सदस्य बनने से यहां से शुरुआत होगी। 4 तारीख से जिलों के सदस्यता अभियान में सभी मोर्चा के उस जिले में रहने वाले सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, एक साथ पूरे 35 जिलों से सदस्यता अभियान की शुरुआत एक साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि दो चरणों में सदस्यता अभियान में किसी भी प्रकार से हम अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करें। प्रधानमंत्री के हमारे पास जो कार्यक्रम आते हैं उसको सेवा सप्ताह के रूप में हम मना रहे हैं तो उसको भी ध्यान में रखें। उसमें भी इसकी चर्चा जरूर करें और संभव हो तो जिस क्षेत्र में जिस पंचायत में जिस वार्ड में जिस जगह पर हम कार्यक्रम में जा रहे हैं वहां भी हम इसकी चर्चा करें। सभी मोर्चों को टास्क दिया गया है। इस बार जनप्रतिनिधियों को भी टास्क दिया गया है। भाजपा के जो प्रमुख पदाधिकारी हैं, उनको भी लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य अगर हम बनाएंगे तो 23,681 बूथ छत्तीसगढ़ में है। परिवार के हिसाब से अपने परिवारों की गणना करें तो मिनिमम सदस्य होते हैं तो 50 लाख पार कर देंगे तो सारा गणित आपको समझ में आ जाएगा। हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। चुनाव हमारे लिए जरूरी है। हमको चारों चुनाव में जाना है और एक लक्ष्य ध्यान में रखकर इस बार आप लोग सदस्यता अभियान कीजिएगा कि हमको रिकॉर्ड बनाना है। छत्तीसगढ़ की पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। श्री देव ने युवा मोर्चा से को निर्देशित है कि वह युवाओं के बीच में जाकर छात्रावास में, कॉलेज में, युवाओं को साथ लेकर बात करना है। है। 30 अगस्त तक शक्ति केंद्र की कार्यशाला होगी। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत करेंगे। 5 सितंबर को मंडल स्तर पर इसका शुभारंभ करना है। 6 से लेकर 17 सितंबर तक बूथ की सदस्यता सबको करनी है। 19 तारीख से लेकर 25 सितंबर तक सामूहिक सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। प्रदेश में प्रत्येक बूथ में हमने टारगेट रखा है और इसलिए 200 नए प्राथमिक सदस्य बनाना है। इसलिए शक्ति केंद्र स्तर पर भी एक सदस्यता सहायक बनाने की योजना बनी है।

तीन चरणों में होगा अभियान

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला ने कहा कि सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में वॉर-रूम स्थापित किया गया है, जो सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी रखेगा। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगा। पहला चरण अब 2 सितम्बर से शुरू होगा। 2 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दिनांक 6 से 17 सितम्बर तक यह अभियान बूथ स्तर पर चलाना है। हमें सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाना है और देश को भाजपा की एक मजबूत सरकार प्रदान करना है। आज दुनिया की नजरें भारत पर है। देश-विरोधी ताकतें और अलगाववादी तत्व भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें हम सफल नहीं होने देंगे। भाजपा के लिए देश प्रथम है। देश को प्रथम रखकर कार्य करने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी है।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page