DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समरस सियान संघ ने मनाया जन्मोत्सव कार्यक्रम

उतई, दुर्ग // समरस सियान संघ उतई के सदस्यों का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत उतई वार्ड क्रमांक 2 के सामुदायिक भवन में विगत दिनों किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर की गरिमामय उपस्थित थे। वरिष्ठ नागरिक संघ पद्मनाभपुर दुर्ग के पदाधिकारीगण श्री लालचंद जैन एवं डा‌. मंडरिक आमंत्रित अतिथिगण थे। कार्यक्रम में श्री फत्तेलाल वर्मा, सोनू राजपूत एवं वार्ड के पार्षदगणों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिन सदस्यों का जन्मोत्सव था, उन्हें विधायक द्वारा श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। समरस सियान संघ उतई के अध्यक्ष श्री तुलाराम साहू जी ने सियान संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विधायक महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किए कि उनके सहयोग से हमें बैठने एवं अपनी गतिविधियों के संचालन हेतु एक सर्वसुविधायुक्त भवन प्राप्त हुई है।

विधायक श्री ललित चन्द्राकर जी ने अपने उद्बोधन में सियानों से आशीर्वाद मांगा एवं सियानों को आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उनका सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विधायक महोदय जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page