DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वीर मेला राजा राव पठार समिति का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने उमेन्दी राम गंगराले

गुरुर। वीर मेला राजा राव पठार कर्रेझर में वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार कर्रेझर का कार्यकाल 3 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात नियमावली के अनुसार रूढिजन्य परंपरा के अनुसार नवीन कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। प्रदेश से पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा , बी एस रावटे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज के निर्देशन में सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण ढंग से पुनर्गठन मनोनयन का कार्य संपन्न हुआ ।जिसमें पदाधिकारी का नाम निम्नानुसार है। अध्यक्ष उमेदी राम गंगराले बनाए गए तो कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मानंद नेताम होंगे। महासचिव कृष्ण कुमार ठाकुर,कोषाध्यक्ष -श्री महेश कुमार रावटे, उपाध्यक्ष बलराम गोटी,उपाध्यक्ष,कमल नारायण ध्रुव, गौतम कुंजाम होंगे। सचिव उदय नेताम, महेंद्र सिंह गावडे
, शैलेंद्र कुमार सोरी.सांस्कृतिक सचिव वोमेश गंगराले, शिव प्रसाद कोर्राम, रवि लाल नायक होंगे। अंकेक्षक एच के कुंजाम , मीडिया प्रभारी समीर ध्रुवा और रामेश्वर मरकाम, देवराम ठाकुर होंगे। इसी तरह विधिक सलाहकार विनोद कुमार नागवंशी,युवा प्रभाग अध्यक्ष दुष्यंत कुमार नागवंशी .महिला प्रभाग अध्यक्ष मंजू प्रभाकर होंगे।

You cannot copy content of this page