DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यूथ कांग्रेस ने लगाया सरकार पर द्वेष वश एफआईआर करने का आरोप, विरोध में हुआ जेल भरो आंदोलन

बालोद। छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बलौदाबाजार प्रकरण में द्वेष व दुर्भावनावश हुए एफआईआर के विरोध के प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी गई। कांग्रेस के निर्वाचित विधायक श्री देवेन्द्र यादव , युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे और विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित और समस्त पदाधिकारीगण पर विभिन्न धाराओं पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही के विरोध में बालोद में जेल भरो आन्दोलन किया गया


जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी। बालोद के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विनोद बंटी शर्मा ,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, सभी युवा साथियो से मिलने अस्थाई जेल पहुंचे।

इस कार्यक्रम में प्रसाश्निक महासचिव आदित्य दुबे, महासचिव अंचल प्रकाशसाहु, प्रशासनिक महासचिव गुलशन चंद्राकर विधान सभा उपाध्यक्ष दीपक पाल, , गुंडरदेही विधानसभा के अध्यक्ष अनुभव शर्मा, विक्की सिंनहा, रोशन साहु, नरेंद्र साहू ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही, गोलू महाराज मनीष सेन लकी सिंह विक्की सिंह लोकेश सोनबोइयर,मयंक सिंह विशाल सोनी कमलेश सोनी रोशन पटेल, आकाश सिंह, परितोष अध्यक्ष युवा कांग्रेस दल्ली राजहरा, नोमेश रामटेके विधानसभा उपाध्यक्ष डौंडी लोहारा आकाश सिंह अध्यक्ष विधानसभा सचिव डौंडी लोहारा शैलेश मोनू ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस गुरुर अभिषेक साहू एवम समस्त युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page