Mon. Sep 16th, 2024

मिस कॉल,नमो एप और स्कैनर से ले सकेंगे भाजपा की सदस्यता- पवन साहू जिला अध्यक्ष

सदस्यता अभियान एक पर्व ,पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जायेगा – संयोजक राकेश यादव

देश में भाजपा को लेकर बेहद सकारात्मक वातारण,सदस्यता अभियान में होगा सहायक

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि यह संगठन पर्व की शुरुआत है और इसमें पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना है। आज हमारे लिए वातावरण अनुकूल है। देश में श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व में तीसरी बार सरकार बनी है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। पिछली सदस्यता समाप्त हो गई है,अब फिर से सभी को सदस्य बनाकर,भारत को विकसित देश बनने की यात्रा में सहभागी बनाना है। देश की आजादी के बाद जो नीतियां थीं, वह देश के अनुकूल नहीं थी। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी कश्मीर के मुद्दे पर शहीद हो गए। जनसंघ का गठन जिस भाव से हुआ वह सभी के बीच पहुंचे।
आज भाजपा कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के बल पर ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमने कभी विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। धारा 370 खत्म करके , लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमने अपनी इसी वैचारिक प्रतिबध्दता का परिचय दिया है। एक पर्व की तरह हम इस सदस्यता अभियान को मनाएं। 2014, 2019 से लेकर अब तक के सदस्यता अभियान की जानकारी देकर बताया कि पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन इस बार भी होगी। ऑनलाईन सदस्यता के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें होंगी। सदस्यता के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तारक अब सदस्यता सहयोगी होंगे। सभी बूथों पर प्रदेश पदाधिकारी से लेकर बुथ के कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधियों सभी को लक्ष्य दिए गए है और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा

भाजपा कार्यकर्ता भारत को विश्वगुरु बनने की यात्रा में भाजपा का सदस्य बनाकर सहभागी बनेंगे समाज के सभी वर्गों तक पहुचेंगे,जहां कमजोर वहां देंगे विशेष ध्यान: राकेश यादव

सदस्यता अभियान के जिला संयोजक, जिला महामंत्री राकेश(छोटु) यादव ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाएंगे । प्रदेश मे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा सफल रही है और प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। सभी कार्यकर्ता समय देकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। सदस्यता अभियान में हम उन क्षेत्रों पर फोकस करेंगे जहां हम कमजोर रहते है और सभी समाज व सभी वर्गों का समर्थन हासिल करेंगे । भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सीखचों के पीछे जा रहे है। इस तरह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वासपूर्ण वातावरण का लाभ उठाकर हम सदस्यता अभियान को सफल बनाएगे। हमारा सबसे प्रमुख कार्यक्रम सदस्यता अभियान है। भाजपा ही एकमात्र कार्यक्रम आधारित राजनीतिक दल है। पिछला सदस्यता अभियान 6 माह तक चला था लेकिन इस बार दो-ढाई माह की अवधि में यह कार्य पूर्ण करना है। किसी अन्य राजनीतिक दल में इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखाई देती। इसलिए अब प्राथमिकता के आधार पर सब सदस्यता अभियान में जुटेंगे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस विकसित भारत का संकल्प व्यक्त किया है, उसमें पार्टी के सभी सदस्यों की महती भूमिका है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करके पार्टी को और बड़ा राजनीतिक दल बनाएंगे । कोरोना, चुनाव व्यस्तता के चलते इस बार 10 साल बाद हमें संगठन पर्व मनाने का अवसर मिला है। सभी कार्यकर्ता 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अपने लक्ष्य को अर्जित करेंगे, इस बार के सदस्यता अभियान में एकदम सटीक डाटा मिले, इसके लिए बूथ स्तर तक प्रवास करके सदस्यता अभियान को पूर्ण करेंगे । भाजपा के 6 बार प्रधानमंत्री देश में रहे और भाजपा मजबूत पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ता हुआ अग्रणी देश के रूप में भारत खड़ा है। इसमे अजेय भारत की कल्पना को साकार करने के लिए पार्टी को सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी बनी है 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 31अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी लोगों को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट होगा विषय की सुगम जानकारी के लिए जिला, मंडल ,शक्ति केन्द्र, बुथ स्तर पर भी कार्यशाला होगी जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सदस्यता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया जाएगा 2014 में सदस्यता अभियान में 22 लाख सदस्य से अधिक सदस्य बनाए गए और 2019 में 9 लाख सदस्य बनाए गए थे। कुल 31.40 लाख सदस्यों को पुनः सदस्यता दिलाई जाएगी। सभी सदस्यता टोली सीधे बूथ स्तर पर पहुंचेगी और 200 सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण में व्यावसायिक, शैक्षिक आदि सार्वजनिक संस्थानों और कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाएं जाएंगे।

Related Post

You cannot copy content of this page