DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महात्मा गांधी चौक लोहारा में हुआ हलषष्ठी का कार्यक्रम

डौंडी लोहारा। महात्मा गांधी चौक में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हलषष्ठी कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। उक्त अवसर पर माताओं ने अपने बाल गोपाल के दीर्घायु होने के कामना की। ज्ञात होकि आज के दिन को ही हलधर (बलराम जयंती) के रूप में भी मनाया जाता है।

पौराणिक कथा के अनुसार जो भी माता कमर छठ का उपवास रखती है उसे संतान सुख की प्राप्ति होती है ,और बच्चे दीर्घायु होते हैं, ऐसी कथा प्रचलित है। आज नगर के बहुत सारे स्थलों पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें से एक महत्वपूर्ण स्थान महात्मा गांधी चौक रहा है जहां पर बहुत सारे महिलाएं आकर अपने बच्चों के लंबी आयु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page