Mon. Sep 16th, 2024

भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सदस्यता अभियान महापर्व 2024 कार्यशाला की बैठक में प्रमुख रूप से बैठक लेने पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम सदस्य बनने के साथ होगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा प्रथम सदस्य प्रधानमंत्री मोदी जी को बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर 2024 कार्यशाला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई ,इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा उपस्थित रहे, व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी संबोधित किया। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने भी तीनों विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं को इस विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई।
प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा – इस सदस्यता अभियान को सर्व स्पर्शी सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 मैं अपनी बात रखते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जनसंख्या की स्थापना हुई इनके संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे, भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को आधिकारिक रूप से हुई 1984 में केवल दो सेट लोकसभा में आई इसके बाद 1996 के चुनाव तक आते-आते पार्टी पहली बार लोकसभा में सबसे बड़े दल के रूप में ऊभरी, भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सृदृढ़ , समृद्ध, एवं विकासशील देश बनाने प्रणरत है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई निर्वाचित हुए 1925 से संगठन का विस्तार शुरू हुआ जो अभी तक जारी है और 2025 को यह संगठन उत्सव वर्ष पूर्ण हो जाएंगे नीलू शर्मा ने सदस्यता को लेकर कहा 6 वर्षों के लिए सदस्यता का काम करना है सभी के सदस्यता शून्य हो चुकी है 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले फोन में मिस कॉल देकर पहले सदस्य बनें थे, 2019 में इसी बीच करोना के चलते यह काम अधूरा रहा, अब हमें 10 वर्षों बाद यह सदस्यता अभियान को हम सब मिलकर एक महापर्व की तरह मनाएगें।
सभी सांसद, सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी विधायक, सभी जिला पदाधिकारी, सभी जिला पंचायत प्रतिनिधि गण, सभी पंचायत प्रतिनिधि गण, सभी पार्षद गण, सभी सरपंच गण, सभी को एक टारगेट दिया जाएगा, साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को भी सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विरोधियों को मतदाता, मतदाता को सदस्य, सदस्य को सक्रिय सदस्य बनाना है, महतारी वंदन की बहनों को सदस्य बनाना है, सबसे पहले कमजोर बूथों पर जाकर काम करना है, वहां ध्यान देकर सदस्य बनाना है,2014 में 22 लाख सदस्य बनायें थे।
2019 में 9 लाख 40 हजार बने थे, अभी वर्तमान में 31 लाख 40 हजार सदस्य हैं।
हमें इसे दुगुना लक्ष्य लेकर सदस्य बनाना है।
सर्व प्रथम प्रदेश के मुखिया मा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सदस्यता के साथ ही प्रदेश में यह शुरुआत की जाएगी, प्रदेश से जिले में और फिर सभी मंडलों से लेकर बूथ तक यह अभियान चलेगा।
हर बूथ में 200 सदस्य बनाना है,जिस बूथ में जो भी कार्यकर्ता वह चाहे प्रदेश पदाधिकारी हो या जिला पदाधिकारी हो सभी को इस अभियान में काम करना है।

जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, सबसे ज्यादा कार्यक्रम इसी पार्टी में होते हैं, स्वत: सब की सदस्यता समाप्त हो चुकी है, फिर से इस अभियान में तन मन लगाकर इसे पूरा करना है, अच्छे मन से अच्छे भाव के साथ लोगों के पास जाकर यह काम करना है, आगामी 26 27 28 अगस्त को मंडलों में बैठक होगी l फिर हर शक्ति केंद्र में और हर बूथ स्तर तक बैठक होगी , मोदी जी सदस्यता लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के माध्यम से , और इसी समय 75 लाख सदस्य बनेंगे l 10 साल बाद हमें यह पर्व मनाने का मौका मिला है, इसे महापर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा l

कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश छोटू यादव ने इस विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा की सदस्यता अभियान एक महापर्व के रूप में मनाना है, हर मंडल हर बूथ में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर हर बूथ में कम से कम 50% लोगों को जोड़ना है, जिन्हें महतारी वंदन से लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, सभी को इस अभियान में शामिल करना है, 2024 में संविधान में संशोधन करके प्रस्ताव लिया गया है, ऑनलाइन चालू किया गया है, 18 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति ही सदस्यता ले सकता है, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को बता कर ही सदस्य बनना है, हर घर सदस्यता करना हैl

इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अध्यक्ष देशमुख ने किया।
व आभार पार्षद व अभियान के सदस्य कमलेश सोनी ने किया।

इस सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 महापर्व के कार्यक्रम में उपस्थित रहे – पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश का समिति सदस्य कृष्णकांत पवार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, महामंत्री चेमन देशमुख, उपाध्यक्ष नरेश यदु, ठाकुर रामचंद्राकार, देवेंद्र जायसवाल, संध्या भारद्वाज, अनीता कुमेटी, दिलीप शर्मा, मोहन जैन,नरेश साहू, शरद ठाकुर, राजेश दसोडे, अमित चोपड़ा, कृतिका साहू ,अंबिका यादव, लोकेश श्रीवास्तव, कमल पनपालिया, शिवधरम गुडे, आदित्य पिपरे,जितेंद्र साहू, डिशोक जांगड़े, शुभ सिंह कुरैटी, दुर्गानंद साहू, दुर्जन साहू,विकास साहू, अरुण साहू,विवेक वैष्णव ,विनोद जैन, देवघर साहू, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, कौशल साहू, दुष्यंत सोनवानी, प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा, राकेश द्विवेदी, मनीष झा, दानेश्वर मिश्रा, चित्रसेन साहू ,संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, मेहतर नेताम, भुवन साहू, थान सिंह मंडावी ,सौरभ जैन, पवन सोनबरसा, विश्वास गुप्ता ,सुरेश केसरवानी, निरंजन साहू, दारासिंह भौसार्य ,संदीप जैन, महेंद्र सिंह, मदन माहिती, अजय चौहान ,टिकेंद्र साहू, होरीलाल रावटे,मीना साहू , ललिता साहू,रानू सोनकर, अब्दुल इब्राहिम, प्रेमलता साहू ,कल्याण साहू, हितेश्वरी कौशिक,शिव मसीहा, फातिमा साहू,अजय चौहान, संजीव मानकर सौरभ चोपड़ा पंकज चौधरी, भुनेश्वरी ठाकुर ,रमेश गुर्जर ,सुरेंद्र बेहरा, सुभद्रा ठाकुर,कमल बजाज,टूमन लाल साहू,चंद्रीका गंजीर, सारिका मेहर, भुनेश्वरी ठाकुर, सतानंद साहू, संतोष साहू के साथ सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

You cannot copy content of this page