DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जर्जर स्कूल और आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत हुए भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग, कांग्रेस यूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

बालोद। बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े के नेतृत्व में जिले में जर्जर स्कूल, आगनबाड़ी, और मरम्मत में हुए भवनों में भ्रष्टाचार को लेकर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने आदित्य दुबे जिला युवा कांग्रेस प्रशासनिक महामंत्री, साजन पटेल शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नोमेश,हिमांशु सोनी, जिला महासचिव अजहर तिगाला, आयुष सिंह, सुनील सोनकर, सहित सभी कांग्रेस के साथी शामिल रहे।

अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े के नेतृत्व में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक से चर्चा कर मांग की गई कि जर्जर स्कूल आंगनवाड़ी के मरम्मत में हुए भ्रष्टाचार तमाम अधिकारी एवं ठेकेदारों के द्वारा जो कार्य किया गया है, उनके खिलाफ जांच समिती बना कर के कार्यवाही करें। इस वजह से बच्चो की जान जोखिम में पड़ रही है। पिछले 2 साल में हुए मरम्मत कार्य की जांच करवाया जाए और बुधवार को जो डौंडीलोहारा के ग्राम कोरगुड़ा में अचानक हुए दुर्घटना ग्रस्त बच्चों के परिवार को जल्द से जल्द 50- 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान जाए।

You cannot copy content of this page