DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवरसिंह निषाद ने किया बंद का समर्थन, सौंपा समाज के लोगों के साथ ज्ञापन

बालोद। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण में कोटा के अंदर कोटा एवम उसमे भी क्रीमीलेयर लागू करने के विरोध में अनुसूचित जाति जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग के संयुक्त तत्वावधान में भारत बंद के समर्थन में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए अर्जुन्दा बंद एवं गुंडरदेही बंद का आह्वान किया गया। जिसमें नगर के व्यवसायियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। सर्व समाज के लोगों ने रैली निकालकर फैसले के विरोध में नारे लगाए एवम सविधान संसोधन कर पुनः आरक्षण को यथावत लागू करने की बात कही गई. विधायक जी ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।रैली में सर्व समाज के पदाधिकारी एवम नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page