बालोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता महापर्व अभियान को लेकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद की विशेष बैठक 22 अगस्त गुरुवार को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय जुंगेरा में रखी गई है। इस बैठक को लेने विशेष रूप से बैठक प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, एवं जिला अध्यक्ष पवन साहू उपस्थित रहेंगे। साथ ही बालोद जिले के सभी वरिष्ठ नेता गणों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न होगी ।
उक्त बैठक हेतु अपेक्षित श्रेणी,,,,
प्रदेश पदाधिकारी कार्य- समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष- संयोजक, जिला एवं मंडल सदस्य अभियान टोली, जिला पंचायत सदस्य ,जनपद पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष, विशेष रूप से जिला सदस्यता अभियान टोली के संयोजक राकेश छोटू यादव सदस्य गण हरिश कटझरे, कमलेश सोनी, भानुमति साहू, एवं अपेक्षित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।
