DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा में कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

बालोद ।विधायक कार्यालय अर्जुंदा में विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद की उपस्थिति में एवं अर्जुंदा ब्लॉक के अध्यक्ष श्री संतराम पटेल के नेतृत्व में भारत में संचार क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। विधायक ने भारत में संचार क्रांति के जनक, देश को 21 वीं सदी में ले जाने के लिए सदैव कर्तव्यबद्ध रहे, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं उनका पावन स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में राजीव ने भारत को नई दिशा देने का काम किया, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने मतदान की आयु 18 वर्ष करना, सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्रांति, पंचायती राज कानून राजीव की ही देन हैं।देश के विकास में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहेगा। उनका जीवन और योगदान हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा ।

इस अवसर पर श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, संजय साहू , केके राजू चंद्राकर , रेवाराम सिन्हा , सलीम खान पार्षद, कुलेश्वर देशमुख , योगेश साहू , सलीम खान , तरुण पारकर , दिग्विजय ठेठवार , ऋषि बांडे , गुलशन चंद्राकर , रिजवान तिगाला , अनुभव शर्मा , सागर साहू , श्रीमती दुर्गा ठाकुर , श्रीमती सुमन , इंद्रमण देशमुख , चित्रांश, नरेंद्र साहू सहित कांग्रेस जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page