DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दियाबाती की महिला कमांडो ने थाने जाकर पुलिस सहित बंदी को भी बांधी राखी

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के महिला कमांडो द्वारा अपने-अपने अपने-अपने क्षेत्र के थाना में जाकर पुलिस अधिकारी कर्मचारी को राखी बांधने का कार्यक्रम किया गया । इस क्रम में ग्राम दियाबाती के महिला कमांडो की टीम गुरुर थाना पहुंची। थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई तो इस दौरान उसरवारा का एक बंदी भी वहां मौजूद था। जो राखी के दिन कुछ आपराधिक कृत्य के कारण गिरफ्तार हुआ था। उसे भी महिला कमांडो सहित महिला पुलिसकर्मी ने सहर्ष राखी बांधकर उसे सही रास्ते पर चलने की नसीहत दी। इस दौरान महिला कमांडो अध्यक्ष रेवती बाई साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। थाना प्रभारी टीएस पट्टावी सहित सभी पुलिस कर्मियों ने महिला कमांडो के इस पहल की सराहना की और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

हमारे जवानों की कलाइयां नहीं रहेगी खाली: शमशाद बेगम

इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में बालोद जिला भर की महिला कमांडो अपने-अपने ग्रामों के थाना क्षेत्र में जाकर बटालियन और पुलिस के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी जीवन एवं खुशहाली की प्रार्थना की। पुलिस के जवानों ने महिला कमांडो की इस पहल के हृदय से स्वागत किया। कमांडो प्रमुख और पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि कमांडो विगत कई वर्षों से उक्त कार्यक्रम कर रही हैं। इसका उद्देश्य यह है कि हमारी रक्षा करने वाले जवान रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर नहीं जा पाते हैं और उनकी कलाइयां सुनी रह जाती है तो महिला कमांडो विभिन्न थानों एवं कैंपों सहित जेलों में जाकर राखी रक्षा सूत्र बांधकर अहम भूमिका का निर्वहन करती है और उनके बहन की कमी को पूरा करने का प्रयास करती है। चिटौद की महिला कमांडो भुवनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि हम लोग पुरूर थाना में जाकर राखी बांधे।जहां जवानों ने हम लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और हमारी सुरक्षा का वादा किया। महिला कमांडो का मकसद है एकता,भाईचारा को बढ़ावा देना तथा शांति स्थापित करने का प्रयास लगातार जारी रखना।

You cannot copy content of this page