DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़: शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है, साय सरकार मस्त है,,,के नारों के साथ विधायक के नेतृत्व में राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम बैठे हैं स्कूली बच्चे और ग्रामीण, देखिए मौके की वीडियो

सब्बीर रिजवी,गुण्डरदेही/बालोद। जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरदाकला में स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरों की मांग को लेकर कांग्रेस ने चक्काजाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक दोपहर की स्थिति में राजनांदगांव अर्जुंदा मार्ग पर फिलहाल आवागमन पूरी तरह से बंद है। भरदाकला में हायर सेकंडरी स्कूल के लिए नए अतिरिक्त कमरों की मांग को लेकर स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद सहित छात्रों, पालको व स्थानीय ग्रामीणों के साथ चक्का जाम कर रहे हैं । मालूम हो कि जर्जर भवन को गिराए जाने के बाद भी नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नही होने पर एक सप्ताह पहले ही विधायक ने प्रशासन को सड़कजाम का अल्टीमेटम दिया था।

लेकिन प्रशासनिक स्तर पर मांगे पूरी नही होने के बाद आज चक्काजाम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री जतन योजना अंतर्गत भरदाकला ग्राम में 6 अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने 48 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी, इसके बाद स्कूल में जहां पर अतिरिक्त कक्ष बनना है वहीं के जर्जर भवन को तोड़ दिया गया था…. ताकि नए भवन का निर्माण हो सके ।प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज तक नए भवन का निर्माण शुरू नही हो पाया है। जिसके कारण स्कूली छात्र छात्राओं को अध्यापन करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों तथा पालको में विभाग के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों सहित विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है।आंदोलन में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, बालोद जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री क्रांति भूषण साहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, संजय साहू कोदूराम दिल्लीबार, संतु राम पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्कूल पालक समिति के सदस्य और बच्चे मौजूद हैं।स्थानीय विधायक लोगों की समस्याओं को लेकर मुखर होते दिखाई दे रहे हैं। विधायक सहित स्कूली बच्चों ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने नारा लगाया कि शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है और साय सरकार मस्त है।

You cannot copy content of this page