DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हमारे जवानों की कलाइयां नहीं रहेगी खाली: महिला कमांडो

बालोद। इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में बालोद जिला भर की महिला कमांडो अपने-अपने ग्रामों के थाना क्षेत्र में जाकर बटालियन और पुलिस के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी जीवन एवं खुशहाली की प्रार्थना की। पुलिस के जवानों ने महिला कमांडो की इस पहल के हृदय से स्वागत किया। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि कमांडो विगत कई वर्षों से उक्त कार्यक्रम कर रही हैं। इसका उद्देश्य यह है कि हमारी रक्षा करने वाले जवान रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर नहीं जा पाते हैं और उनकी कलाइयां सुनी रह जाती है तो महिला कमांडो विभिन्न थानों एवं कैंपों सहित जेलों में जाकर राखी रक्षा सूत्र बांधकर अहम भूमिका का निर्वहन करती है और उनके बहन की कमी को पूरा करने का प्रयास करती है। अन्नूटोला की महिला कमांडो मनभा यादव कहती है हमला पुलिस के जवान मन ला राखी बांध के बहुत खुशी होईश हे ऐसे लागिस जैसे अपन भाई ला राखी बांधे हन , चिटौद की महिला कमांडो भुवनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि हम लोग पुरूर थाना में जाकर राखी बांधे।जहां जवानों ने हम लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और हमारी सुरक्षा का वादा किया। महिला कमांडो का मकसद है एकता,भाईचारा को बढ़ावा देना तथा शांति स्थापित करने का प्रयास लगातार जारी रखना। थाना मंगचुआ में अरजपुरी की महिला कमांडो टीम को राखी बांधने पर 1800 रुपए शुभकामना के रूप में भी दिया।

You cannot copy content of this page