DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नए कानून की मांग को लेकर सैकड़ों नर्सिंग छात्राओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को यूकां अध्यक्ष प्रशांत ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा

बालोद। बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद उन्हें क्षत-विक्षत हालत में जिस प्रकार तड़प कर मरने छोड़ दिया गया । उससे समस्त देशवासियों में रोष है और लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा हेतु भयभीत हैं ।
इस कुकृत्य करने वाले समस्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सज़ा दिया जाने के साथ ही देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा हेतु कड़े कानून का प्रावधान लाने ली मांग उठ रही ताकि धरती में भगवान का स्वरूप का दर्जा दिए जाने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े द्वारा नर्सिंग की छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन को राष्ट्रपति के नाम भेजने हेतु तहसीलदार को सौंपा गया। प्रशांत ने कहा कि डॉक्टर और स्टाफ सुरक्षित रहेंगे तब उनके द्वारा अन्य लोगों के जान की सुरक्षा किया जाना संभव हो पाएगा । इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए हमारा संगठन ये भी निवेदन करता है कि देश के समस्त राज्यों में रेप जैसे जघन्य अपराध की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में करते हुए अपराधियों को फांसी की सज़ा से कम किसी सज़ा पर विचार विमर्श न हो । सभी बिंदुओं पर विचार कर मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए मांगों को पूर्ण करें और देशवासियों को उनके व उनकी बेटियों की सुरक्षा का आश्वासन हो।

You cannot copy content of this page