DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

काम की खबर: बालोद जिले में 21, 22 और 23 अगस्त को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस द्वारा विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्ती

बालोद। जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा 21 अगस्त से 23 अगस्त तक सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र बालोद ने बताया कि इसके अंतर्गत जनपद पंचायत डौण्डी में 21 अगस्त, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में 22 अगस्त तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में 23 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्यूरिटी गार्ड(केवल पुरूष) के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी, आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड(केवल पुरूष) के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं पास, आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर(केवल पुरूष) के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास, आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी तरह महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं पास, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव निर्धारित की गई है। इसी तरह लेबर(केवल पुरूष) के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ईच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page