DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अछोली में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” है अधूरा

डौंडीलोहारा। ग्राम पंचायत अछोली में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर आज भी अधूरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अछोली के 30 साल पूर्व बनी उप स्वास्थ्य केंद्र को तोड़ कर शासन द्वारा स्वीकृत आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के तहत शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत कर निर्माण किया गया है, परंतु यह भवन प्रारंभ होने के पूर्व ही अधूरा दिखाई दे रहा है। यहां छत उखड़ा हुआ है, और प्लास्टर भी अधूरा है। निर्माण सामग्री भी खराब किस्म की दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीएमओ द्वारा इस भवन को हैंड ओवर लिया गया है। साथ ही यहां पिछले कई महीनों से कोई भी स्थाई अधिकारी नही है, अभी 1 माह पूर्व सीएचओ ने प्रभार लिया है, यहां अभी अटैच में आर एच ओ पुरुष/ महिला हैं, अपने मुख्यालय को देखने के कारण यहां अपना नियमित सेवा नही दे पाते। जिससे अछोली के अलावा आस पास के 4 से 5 गांव के लोगो को सुविधा नही मिल रहा है, जिसके चलते लोहारा या देवरी जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत के सचिव से जानकारी ली गई, तो कोई जानकारी नहीं होना बताया गया। ऐसे में शासन की योजना बेकार साबित हो रही है।न तो बाउंड्री वॉल है, न तो डिस्पेच बॉक्स, न तो बैठने की सीट।ग्रामवासियों ने शासन से यहां स्थाई आर एच ओ पुरुष/ महिला डॉक्टर की मांग की है।

You cannot copy content of this page