DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुरडोंगर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह’’

डौंडी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वी.के. बहुरूपीएवं विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन लाल साहू स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।


प्राचार्य वी.के.बहुरूपी ने ध्वजारोहण कर विद्यालय को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के बाद देश के विकास को रेखांकित किया। आने वाले समय में देश के सामने खड़ी चुनातियों-गरीबी, असमानता, साम्प्रदायिकता से निपटने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मदन लाल साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना का विकास एवं राष्ट्र के विकास में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन लाल साहू एवम भूपेंद्र कुमार साहू ,तोरण सिंह मरकाम ,सुखचैन ठाकुर ,कन्हैया लाल विश्वकर्मा , घासीराम ध्रुव,अजरदास सोनबर्षा,लखन लाल मरकाम, आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page