DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

2 साल से मरम्मत को तरस रही बापू की प्रतिमा, कसहीकला के ग्रामीणों ने लगाया पंचायत प्रशासन पर नजरअंदाजी का आरोप

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम कसहीकला (कुरदी) में 2 साल से जय स्तंभ चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा मरम्मत का इंतजार कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व इस चबूतरे के सिर्फ नीचे भाग पर ही चुना पुताई कर औपचारिकता निभाई गई है। जब स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रभात फेरी यहां चौक के पास पहुंची तो गांव के जागरूक युवाओं ने इस बात का विरोध किया और पंचायत प्रशासन पर लापरवाही और नजरंदाजी का आरोप लगाया। साथ ही इस गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में पानी और शौचालय की समस्या भी सामने आई। युवाओं ने समस्या से संबंधित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया है। ग्रामीण राजू साहू, डोमन, ढालेश्वर ठाकुर,देवानंद साहू, गंगाधर साहू आदि ने कहा कि पंचायत प्रशासन सहित सरपंच भुनेश्वरी ठाकुर गांव की समस्या को लेकर ध्यान नहीं देती है। महात्मा गांधी की मूर्ति 2 साल से मरम्मत नहीं हुई है। जिससे मूर्ति जर्जर स्थिति में भी पहुंचने लगी है। इस लापरवाही पर ग्रामीणों ने आक्रोश बताया।

You cannot copy content of this page