DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुन्देरा में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक निषाद

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ग्राम मुन्देरा मे टी लवर्स एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि कबड्डी जोश और अनुशासन का खेल है क्योंकि खेलने वाला से देखने वाले लोगों में ज्यादा जोश और उत्साह रहता है। हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है।

उन्होंने टी लवर्स के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही भोजराज साहू, तरुण साहू , तरुण पारकर, कमलेश साहू सरपंच, गिरेंद्र यादव, रेखु राम ठाकुर, टोमन लाल साहू, श्यामलाल पटेल भीकम सिंह ठाकुर हरीश यादव कोमल साहू पीयूष धनकर दिनेश धनकर कुलदीप योगेश साहू एवं आयोजक समिति के सभी सदस्य सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page