DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर में नशीले कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करने एसपी के नाम दिया गया ज्ञापन

बालोद। बालोद शहर व आसपास के ग्रामों में अवैध कारोबार करने वालों के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में आये दिन नशे की हालत में कुछ लोगो के द्वारा गैरकानूनी कार्य करने की शिकायत सामने आ रहा है। वही नशे के कारोबार करने के मामले भी सामने आया है। शहर व जिले के अंदर अवैध शराब,गांजा,नशीली गोलियों का विक्रय भी बढ़ रहा है। हाल ही में शांत बालोद शहर के अंदर घटित घटनाओं में भी नशा बड़ा कारण था। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बालोद शहर द्वारा एसपी के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई है कि अवैध कारोबार में लिप्त ऐसे सभी अपराधियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए व बालोद शहर व बालोद जिले में ऐसे लोगो की धरपकड़ की जाये। नशे के कारोबार करने वालों की धरपकड़ व कार्यवाही नही किये जाने की स्थिति में संगठन के द्वारा आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

ज्ञापन देने बालोद शहर नगर संयोजक प्रदीप मीनपाल सह संयोजक जीत यदु, सोनू भारद्वाज, मोनू सोनवानी,रवि माधवानी,सतीश विश्वकर्मा, आशुतोष कौशिक, कमल बजाज,चित्रांश देशमुख, विक्की उर्वर्षा, लक्की साहू, योगेश ठाकुर, उजांशू देशमुख,कैलाश ठाकुर, चिरंजीव कौशिक, परितोष साहू, अंश योगी,अमित बिसाई ,अमित कौशिक, सचिन यादव, सूर्या ठाकुर,तुषार ढीमर,गौतम माधवानी,आदि ध्रुवे, साईं आर्य, मनोहर यादव, लक्की पटेल,गोपाल बजाज,नीरज माधवानी,राम नेताम,सुमीत शर्मा,व्यास,सुभम साहू,अमित केलवानी,चिराग प्रधान,रवि पटेल, दिलेश्वर सोनकर आदि पहुंचे थे ।

You cannot copy content of this page