DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभा त्रिपाठी हुई सम्मानित

बालोद। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें रेडक्रॉस के माध्यम से टीबी उन्मूलन, वृक्षारोपण, रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी (शिक्षक शास पूर्व मा शाला गोडेला) को सांसद विजय बघेल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर प्रधानपाठक आर के हिरवानी,एवं समस्त शिक्षक एवम ग्रामीणों ने प्रतिभा त्रिपाठी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिभा त्रिपाठी ने जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास बालोद इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल , जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी सी मरकले , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डां. एम के सूर्यवंशी एवं जिला रेडक्रॉस संगठक श्री चन्द्रशेखर पवार एवम समस्त रेडक्रास प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page